तमिलनाडु के तंजावुर में एक मंदिर के उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। मंदिर की तरफ से पारंपरिक रथ जुलूस के दौरान बिजली का तार एक कार के संपर्क में आ गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। करंट की चपेट में आकर कई श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों और मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक जब जुलूस का रथ मुड़ रहा था तो कुछ रुकावट आ गई। इसके बाद रथ को पीछे किया जाने लगा। इसी दौरान रथ हाईवोल्टेज ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन के संपर्क में आ गया। जिससे बहुत से श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। तंजावुर के मंदिर में 94वां अप्पर गुरुपूजा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हादसे में मृतकों के परिजनों को पीएम मोदी ने 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा की। साथ ही सीएम ने 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।