श्वेता तिवारी के निशाने पर कौन? 4 फोटोज पोस्ट करके लिखा- तेरे बाप का क्या जाता है?
(India) श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहती हैं। उनका रीसेंट पोस्ट चर्चा में है। श्वेता ने इसमें 4 तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ में ऐसा कैप्शन लिखा है जो कि ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब का इशारा कर रहा है। सोशल मीडिया के जरिये लोगों की पहुंच सिलेब्स तक हो गई है। लोग अब सीधे कमेंट बॉक्स में कुछ भी लिख देते हैं और कई सिलेब्स इन्हें पढ़कर इग्नोर कर देते हैं। तस्वीरों में श्वेता काफी खुश दिख रही हैं। इस पर लोग क्या कमेंट कर सकते हैं, यह सोचकर उन्होंने खुद ही कैप्शन लिखा है और इसका जवाब भी दे डाला है।

श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी 4 तस्वीरें शेयर की हैं। इनके साथ कैप्शन दिया है, वे- इतना क्या हंस रही है...! हम- तेरे बाप का क्या जाता है। श्वेता तिवारी का नाम अक्सर कॉन्ट्रोवर्सीज से जुड़ता रहता है और वह इनका खुलकर जवाब भी देती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करती हैं कहीं से नहीं लगता कि इतनी बड़ी बेटी की मां हैं। इन तस्वीरों पर भी उन्हें ट्रोल किया जाता है। कैप्शन से लग रहा है कि श्वेता ने ऐसे ही ट्रोल करने वाले लोगों को टारगेट किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।