शाहरुख खान के साथ पर्दे पर रोमांस करना चाहती हैं उर्वशी रौतेला, बोलीं- मौके का है इंतजार
(India) बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने विदेश में भारत का नाम रौशन किया है और लोग उन पर गर्व करते हैं। उर्वशी के फैन्स अक्सर उनसे पूछते रहते हैं कि वह अगली फिल्म कौन सी कर रही हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने फिल्म में काम करने के लेकर अपनी एक ख्वाहिश बताई है। उर्वशी रौतेला कई हिंदी फिल्मों में कई स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। लेकिन वह बॉलीवुड के 'बादशाह' के साथ काम करना चाहती हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं और वह मौके के इंतजार में हैं।

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में उर्वशी रौतेला ने शाहरुख खान के साथ फोटो शेयर की थी। इस पर उनके फैन्स काफी खुश हुए थे। इस बारे में बात करते हुए उर्वशी रौतेला ने इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे फैन्स मुझसे बेहद प्यार करते हैं और वे मुझे अच्छे से जानते हैं। मैं सच में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हूं। मैं किसी मौके के इंतजार में हूं। ये हर एक्ट्रेस का सपना होता है। उम्मीद है कि ये जल्दी होगा।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।