इन शहरों का ऐसा रहा हाल
राजस्थान के अन्य शहरों में भी कहीं से राहत नहीं है। अगर बात करें तो बांसवाड़ा में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 45.7 डिग्री, करौली-हनुमानगढ़ में 45.6-45.6 डिग्री, चुरू में 45.5 डिग्री, अलवर में 45.1 डिग्री, अंता-डूंगरपुर में 45-45 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 44.8 डिग्री, फलौदी-नागौर में 44.6-44.6 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 44.5 डिग्री, बाडमेर में 44.4 डिग्री और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में 43.8 से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार रात राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बीकानेर, बाड़मेर, चुरू, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, जालौर, पाली, नागौर जिलों में हीटवेव चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बांसवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।