जैकलीन फर्नांडीस पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, सात करोड़ की संपत्ति ज़ब्त, जानें पूरा मामला
(India) बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. सूत्रों के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी ने जैकलीन की सात करोड़ 12 लाख रुपये की चल और अचल संपत्तियां जब्त कर ली हैं.

तिहाड़ जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपये की उगाही के मामले में जेल बंद सुकेश चंद्रशेखर के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस का नाम जुड़ा था. ईडी सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि सुकेश ने बहरीन में रहने वाली जैकलीन के माता-पिता और अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन को महंगी कारें दी थीं. इसके अलावा उनके भाई को 15 लाख रुपये दिए थे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।