सरकार बोली-देश में बिजली की डिमांड ऑल टाइम हाई, कोल सप्लाई बढ़ाने के लिए 657 ट्रेन ट्रिप रद्द
(India)

भीषण गर्मी के चलते देशभर में बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में देश के एक चौथाई पावर प्लांट बंद हैं। नतीजा ये कि 16 राज्यों में 10 घंटे तक के बिजली कटौती शुरू हो गई है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, देशभर में 10 हजार मेगावॉट, यानी 15 करोड़ यूनिट की कटौती हो रही है, लेकिन बिजली की कमी वास्तव में कहीं ज्यादा है। देश के 12 से ज्यादा राज्यों में बिजली की मांग ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खुद ऊर्जा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में पीक पावर डिमांड अब तक के सबसे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। मंत्रालय ने एक ट्वीट में बताया कि ऑल टाइम हाई डिमांड शुक्रवार दोपहर 2.50 बजे तक 2 लाख 7 हजार 111 मेगावॉट तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे उच्च स्तर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।