प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर लट्टू हुए पति निक जोनस, बोले - इतनी हॉट क्यों हो?
(India) बॉलीवुड से हॉलीवुड तक धाक जमा चकुीं प्रियंका चोपड़ा जबरदस्त सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने ग्लोबल प्रोजेक्ट्स को लेकर तो कभी सरोगेसी के जरिये मां बनने को लेकर। अपनी बेटी के जन्म के बाद से प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देख उनके पति निक जोनस भी दिल हार बैठे हैं।
प्रियंका का दिलकश अंदाज

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो गोल्फ कोर्स में मस्ती करती नजर आ रही हैं। कभी मिनी स्कर्ट और टॉप तो कभी पूल किनारे बिकिनी में, प्रियंका का हर अंदाज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

निक जोनस हुए लट्टू

फैंस के साथ-साथ सिलेब्रिटीज भी प्रियंका की इन तस्वीरों पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने लिखा, तुम इतनी हॉट क्यों हो? इससे पहले भी निक प्रियंका की कई तस्वीरों पर ऐसे प्यार भरे रिएक्शन दे चुके हैं। प्रियंका और निक का ये अंदाज हमेशा ही फैंस को बेहद पसंद आता है और उनकी जोड़ी पर खूब प्यार बरसाते हैं।



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।