मरुधरा में आसमान से बरस रही आग,कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार,बिजली-पानी संकट ने बढ़ाई परेशानी
(India)

गर्मी ने आमजन की दैनिक दिनचर्या को बदल कर रख दिया है। चूरू में आज तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है! कल की अगर बात करें तो तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया था। भीषण गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाटा फैला रहता है, सड़कें लोहार की भट्टी की तरह तपने लगी है! गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं बता दें की चूरू विश्व में तापमान को लेकर अपनी अलग पहचान रखता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।