(India)
ईद-उल-फितर के त्योहार पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को मुबारकबाद दी। इनमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा, हुमा कुरैशी सहित अन्य एक्टर्स हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान ने पूरे परिवार के साथ ईद मनाया। सेलिब्रिटी कपल हर त्योहार धूमधाम से मनाता है। ईद के मौके पर परिवार के दूसरे सदस्य भी जुटे। शेयर की गई तस्वीर में सोहा अली खान, कुणाल खेमू, सबा पटौदी, तैमूर अली खान, जेह और इनाया हैं। तैमूर ने अपने चेहरे पर हाथ रखा है। जेह दूसरी ओर देख रहे हैं। वहीं इनाया चीयर कर रही हैं। करीना कपूर ने कहा कि परफेक्ट फैमिली फोटो लेने की कोशिश की लेकिन वह नहीं हो पाया।
करीना ने फोटो के साथ मजेदार कैप्शन दिया। वह लिखती हैं, ‘परिवार की ओर से ईद मुबारक, जो कि हमेशा परफेक्ट पिक्चर लेने की कोशिश करता है लेकिन वह कभी नहीं हो पाता।‘ आगे उन्होंने स्माइलिंग फेस विद हार्ट्स का इमोजी बनाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।