उर्फी जावेद अपने आउटफिट्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब उनका लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में उर्फी दुपट्टा ओढ़े बैठी हैं और सलवार सूट पहना है। वीडियो इफ्तारी का लग रहा है। ढेर सारा खाना और पानी दिख रहा है। उर्फी ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है, पता नहीं मैंने यह क्यों अपलोड किया लेकिन मुझे यह गाना बहुत पसंद है। जिन लोगों ने अली सेठी का गाना चांदनी रात नहीं सुना, जाकर सुनिए और बाद में मुझे थैंक्स बोलिएगा। साथ ही यह बहुत ही रेयर नजारा है। मैं तब तक शादी नहीं करूंगी जब तक यह गाना मेरी शादी में नहीं बजता।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।