ईद पर शाहरुख खान के फैन्स की पूरी हुई ‘मन्नत’, सलमान ने भी बालकनी पर आकर दिखाई झलक
(India) ईद पर हर साल शाहरुख खान और सलमान खान के घर के बाहर भारी भीड़ जुटती है। कोरोना की वजह से बीते दो साल से ऐसा नहीं हो पाया था। इस बार जब स्थिति सामान्य है तो ईद धूमधाम से सेलिब्रेट की जा रही है। आज सुबह से ही शाहरुख खान और सलमान खान के घर के बाहर फैन्स का हुजूम इकट्ठा था। सभी इंतजार कर रहे थे कि कब उनके चहेते सितारे बाहर निकलेंगे और अपनी एक झलक दिखाएंगे। आखिरकार शाम होते-होते उन्होंने अपने फैन्स की इच्छा पूरी कर दी। यह उनके लिए ईदी से कम नहीं है।

शाहरुख हर खास मौके पर अपने बंगले मन्नत की बालकनी पर आते हैं। उन्होंने वहां खड़े होकर फैन्स को हाथ हिलाया और उनका शुक्रिया किया। किंग खान इस दौरान कैजुअल लुक में थे। उन्होंने ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर के सनग्लासेस लगा रखे थे। गौरतलब है कि आर्यन केस के बाद यह पहली बार है जब शाहरुख बालकनी से इस तरह फैन्स से मिलने पहुंचे। इससे पहले वह अपने जन्मदिन पर नहीं आए थे। आमतौर पर वह जन्मदिन पर भी इसी तरह बालकनी पर आते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।