चित्रकूट के राजापुर क्षेत्र में बरात की अगवानी के समय हर्ष फायरिंग में दूल्हे के ताऊ और बहनोई की गोली लगने से मौत हो गई.... जबकि दो बाराती गंभीर रूप से घायल हुए हैं.... घटना के बाद से दूल्हा समेत सभी बराती फरार हैं और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.... पुलिस ने दोनाली बंदूक समेत एक बराती को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे फरार राइफल धारक व्यक्ति की तलाश की जा रही है... मामला राजापुर थाना क्षेत्र के अतरसुई मजरा नोंनागर गाव का है.... मिली जानकारी के अनुसार, रैपुरा थाना क्षेत्र के इटावा महुलिया गांव से छीबों थइया यादव पुत्र अवसरी के घर बरात आई थी.... देर रात्रि जयमाला के समय राम लखन और रामकरण यादव हर्ष फायरिंग करने लगे.... गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा गांव सहम गया.... वहां स्थित ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 मिनट तक धुआंधार हर्ष फायरिंग होती रही
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।