सलमान खान के खिलाफ जारी समन पर 13 जून तक लगी रोक, जानें मामला
(India) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। सलमान खान का विवादों से भी पुराना नाता रहता है और ऐसे में अब एक पुराने केस को लेकर सलमान को कोर्ट से राहत मिल गई है। बंबई हाई कोर्ट ने 2019 में एक पत्रकार के साथ कथित तौर पर किए गए दुर्व्यवहार के संबंध में एक निचली अदालत द्वारा अभिनेता सलमान खान को जारी सम्मन पर लगाई गई रोक की मियाद बृहस्पतिवार को 13 जून तक के लिए बढ़ा दी।

बता दें कि इस साल मार्च में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख को समन जारी किए थे और पांच अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया था। पत्रकार अशोक पांडेय की ओर से इन दोनों के विरुद्ध दर्ज कराई गई शिकायत पर यह आदेश जारी किया गया था। पांडेय ने आरोप लगाया था कि सलमान खान और नवाज शेख ने उन्हें धमकाया और उन पर हमला किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।