राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश से राहत, 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा धौलपुर
(India) राजस्थान में पिछले 24 घंटों में जहां कुछ हिस्सों में बारिश हुई है, वहीं कुछ हिस्सों में बुधवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। धौलपुर 43.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, करौली में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस, बांसवाडा में 42.3 डिग्री, वनस्थली-कोटा में 42.2-42.2 डिग्री सेल्सियस, अंता में 41.8 डिग्री, अलवर-जालौर-चूरू में 41.7-41.7 डिग्री, डूंगरपुर में 41.6 डिग्री, बूंदी-बाडमेर और पिलानी में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

कुछ इलाकों में बारिश से राहत
विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार रात का तापमान 21 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में (बुधवार दिन 1.30 बजे तक) रायसिंहनगर में 18 मिली मीटर बारिश, पदमपुर में 13 मिलीमीटर, सूरतगढ़ में 11 मिलीमीटर, भादरा में 8 मिलीमीटर, रावतसर में 7 मिलीमीटर, पीलीबंगा में 6 मिलीमीटर, हनुमानगढ में 5 मिलीमीटर, श्रीगंगानगर में 2.6 मिलीमीटर, खाजूवाला में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।