तजिंदर पाल बग्गा को पगड़ी तक न पहनने दी, बदला ले रहे केजरीवाल; गिरफ्तारी पर खूब बरसी भाजपा
(India) अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करने पर तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने पंजाब सरकार पर सिखी के अपमान का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि पंजाब में एक सिख नेता मुख्यमंत्री है, उसके बाद भी तजिंदर पाल बग्गा को बिना पगड़ी के ही पुलिस घर से उठा ले गई। भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है और अरविंद केजरीवाल बदले की कार्रवाई करने में जुटे हैं। भाजपा ने कहा, 'केजरीवाल भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुप कराना चाहते हैं, वे पंजाब की पुलिस का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं।'

इस बीच तजिंदर पाल बग्गा के पति प्रीतपाल सिंह ने दिल्ली पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तजिंदर पाल बग्गा को अगवा किए जाने का केस दर्ज किया है और उन्हें ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हाईवे पर रोका गया है। हरियाणा पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया था कि बग्गा को लेकर जा रही गाड़ियों को रोक लिया जाए। उसके बाद यह कार्रवाई की गई। बग्गा के पिता ने कहा कि पंजाब पुलिस अचानक सुबह उनके घर आ धमकी और तजिंदर पाल बग्गा को घसीटते हुए ले गई। यह भी नहीं बताया कि उन्हें ले जाया जा रहा है। यही नहीं बुजुर्ग प्रीतपाल ने आरोप लगाया कि पुलिस के ऐक्शन का जब हमने विरोध किया तो पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने मुंह पर मुक्का मारा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।