उत्तर भारत में कुछ दिन की राहत के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देश के कई राज्यों में लौट रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली और पंजाब में लू के थपेड़े फिर लोगों को परेशान करेंगे। राजस्थान के 9 जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। नागौर, बीकानेर, डूंगरपुर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, जालोर, चूरू में पारा 45 डिग्री पार हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन में 15 जिलों में लू और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।