फुटबॉल मैच खेलने पहुंचे रणबीर कपूर को देखते ही फैन चिल्लाई ‘आई लव यू’, एक्टर ने ऐसे दिया रिएक्शन
(India) रणबीर कपूर एक्टिंग के साथ-साथ फुटबॉल का काफी शौक रखते हैं। मुंबई में उन्हें वीकेंड पर अक्सर फुटबॉल खेलते हुए देखा जाता है। हाल ही में दुबई में सेलिब्रिटीज फुटबॉल कप 2022 का मैच खेला गया। रणबीर के अलावा कार्तिक आर्यन, अभिषेक बच्चन, डीनो मोरेया, करण वाही और डायरेक्टर शूजित सरकार सहित दूसरे सेलिब्रिटीज थे। फुटबॉल मैच के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अब रणबीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मैदान में जाने के लिए खड़े हैं।
वीडियो में रणबीर जिस टीम में हैं उसके सभी सदस्य फील्ड पर जाने के लिए लाइन में लगे हैं। सबसे पहले अभिषेक बच्चन हैं। उनके बाद रणबीर, कार्तिक आर्यन और दूसरे सेलिब्रिटीज हैं। सभी ने पिंक और व्हाइट कलर की जर्सी पहनी है। जैसे ही सभी रणबीर आते हैं उन्हें देखकर फैन्स चीयर करने लगते हैं। एक फैन चिल्लाती है, ‘रणबीर आई लव यू।‘ इसके बाद एक्टर पलटकर उनकी ओर देखते हैं आंख मारते हैं। यह देखकर सभी खुशी से और चीयर करते हैं।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।