घूसखोर आरटीयू कुलपति रामवतार गुप्ता से पूछताछ में कई अहम खुलासे,गुप्ता के खिलाफ एसीबी के संपर्क में कई कॉलेज
(India) कोटा टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर रामवतार गुप्ता से पूछताछ के दौरान कई खुलासे सामने आ रहे है। गुप्ता के खिलाफ कई कॉलेज एसीबी के संपर्क में है। घूसखोर रामअवतार गुप्ता वापस कुलपति बनने का जुगाड़ कर रहे थे। उनका यह कार्यकाल जुलाई में पूरा हो रहा था। वहीं तकनीकी विश्वविद्यालय के कर्मचारी ऑफ द रिकॉर्ड कह रहे है, कि वे हिटलर की तरह व्यवहार करते थे। आपको बता दे कि एसीबी ने बीती 5 मई को कोटा टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर रामवतार गुप्ता को निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की सीट्स बढ़ाने के एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते जयपुर के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान एसीबी ने गेस्ट हाउस से कोटा टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर रामवतार गुप्ता 21 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की थी। वीसी के जयपुर के आवास और कोटा में सरकारी आवास पर भी एसीबी ने सर्च के दौरान नकदी और ज्वैलरी के अलावा कई बैंक खातों की पासबुकें जब्त की थी। आरोपी रामवतार गुप्ता के पास गेस्ट हाउस से बरामद नकदी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।