चौथे हफ्ते में KGF 2 का कलेक्शन देख क्रिटिक्ट भी हैरान, रणवीर सिंह के लिए हो सकती हैं मुश्किलें
(India) यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2‘ की इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा है। फिल्म अपने रिलीज के चौथे हफ्ते में हैं और यह रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म 100 करोड़, 200 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस वक्त सिनेमाघर में हॉलीवुड की ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2‘ भी लगी हुई है लेकिन फिल्म को ‘केजीएफ‘ से कड़ी टक्कर मिल रही है। रविवार की छुट्टी का भी फिल्म को फायदा मिला और दर्शक अच्छी-खासी संख्या में सिनेमाघरों तक पहुंचे।

मल्टीप्लेक्स के अलावा ‘केजीएफ चैप्टर 2‘ ने सिंगल थियटर्स में शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर दिल्ली, यूपी, बिहार और ईस्ट पंजाब में फिल्म को भारी संख्या में लोग देखने पहुंचे हैं। चौथे वीकेंड की बात करें तो इसके कलेक्शन ने ट्रेड एनालिस्ट और क्रिटिक्स को भी हैरान कर दिया। तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा कि फिल्म रुकती नहीं दिख रही है और हॉलीवुड के डॉक्टर स्ट्रेंज के सामने कड़ी चुनौती बनकर उभरी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।