जिम में प्रीति जिंटा के साथ दिखे शिखर धवन
(India) शिखर धवन अपने खुशमिजाज मूड के लिए जाने जाते हैं. वह हमेशा मस्तीभरे अंदाज में नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहते हैं. आए दिन उनकी पोस्ट आती रहती है. अधिकतर पोस्ट में वह मजाक-मस्ती करते दिखाई देते हैं. कभी वह डांस कर रहे होते हैं तो कभी किसी डायलॉग पर एक्टिंग करते नजर आते हैं. आज उन्होंने ऐसी ही एक और पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस पोस्ट में वह अपनी टीम की को-ऑनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ जिम में नजर आ रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।