सभी के लिए ये मैच रहा स्पेशल
7 मई को एमिरेट्स यूनाइटेड और सेलिब्रिटी फुटबॉल कप के बीच मैच खेला गया। अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा कि ये फुटबॉल मैच सभी के लिए इसलिए भी खास था, क्योंकि रणबीर अब शादीशुदा आदमी हैं। रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को आलिया भट्ट से शादी की थी। शादी के बाद ये उनका पहला मैच था।
रणबीर कपूर के लिए खास ट्रेडिशन
अभिषेक बच्चन ने कहा, 'ये मैच सभी के लिए स्पेशल था क्योंकि रणबीर कपूर का शादी के बाद पहला मैच था। हमारी टीम में नए शादीशुदा आदमी के लिए एक ट्रेडिशन फॉलो किया जाता है। जिसे आज हमने पूरा किया।' इस पर रणबीर कपूर कहते हैं, 'इन लोगों ने मुझे गोल के आगे खड़ा किया और खूब सारी बॉल्स से मारा।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।