कमबैक से खुश हैं शर्मीला
शर्मीला लास्ट साल 2010 में फिल्म ब्रेक के बाद में नजर आई थीं जिसमें दीपिका पादुकोण और इमरान खान लीड रोल में थे। अपने कमबैक को लेकर शर्मीला ने कहा, 'एक गैप के बाद मैं काफी खुश हूं सेट पर वापसी करके। फिल्म की स्टोरी जानकर ही मैंने तुरंत इसे करने के लिए हां कहा था क्योंकि ये काफी खूबसूरत है।'
उन्होंने आगे कहा, 'ये एक फैमिली ड्रामा है और दर्शक इसे देखकर एंजॉय करेंगे और घर बैठकर इसे परिवार के साथ एंजॉय करेंगे।'
शर्मीला के साथ काम करने से खुश मनोज
वहीं फिल्म को लेकर मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मेरे लिए इस फिल्म को साइन करने की कई वजह थी। पहले फिल्म की स्टोरी जो काफी अच्छी है। इसके साथ ही लीजेंड शर्मीला टैगौर के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बड़ी बात है।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।