रणबीर कपूर के बाद क्या अब कार्तिक आर्यन भी करने वाले हैं शादी? कपिल शर्मा के शो में जानें क्या बोले
(India) कपिल शर्मा के शो में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, राजपाल यादव और डायरेक्टर अनीस बाजमी अपनी अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान सभी ने साथ में खूब मस्ती की। कपिल शर्मा ने हमेशा की तरह कार्तिक, कियारा, राजपाल और अनीस के साथ खूब मस्ती करते दिखे। इस दौरान कपिल ने कार्तिक से एक सवाल पूछा कि वह कब शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। दरअसल, कपिल ने कार्तिक से उनके दुबई मैच को लेकर सवाल किया जहां वह अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर के साथ गेम खेलेंगे। तो इन दोनों के बारे में डिस्कस करते हुए कपिल ने पूछा कि अभिषेक तो पहले से मैरिड हैं और रणबीर हाल ही में शादीशुदा हुए हैं तो अब उनका शादी का क्या प्लान है।

क्या है कार्तिक का प्लान

कपिल ने कहा, 'हमने सुना कि आप फुटबॉल मैच खेलने जाएंगे अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर के साथ। दोनों मैरिड हैं। आपको नहीं लगता कि अब आपको भी सेटल हो जाना चाहिए या आप अभी और खेलना चाहते हैं...फुटबॉल। फिर कार्तिक हंसते हैं और कहते हैं, मैं खेलना चाहता हूं...फुटबॉल। कार्तिक की बात सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं।'

फिर कपिल, राजपाल से बात करते हैं और कहते हैं कि पहले पार्ट से लेकर दूसरे तक में सब बदल गए। डायरेक्टर, स्टार कास्ट और बाकी सब, लेकिन आप इस फिल्म में हैं। तो इसकी वजह क्या है। क्या आपके आउटफिट अभी तक आप पर फिट आ रहे हैं इसलिए? कपिल की इस बात को सुनकर सभी हंसते हैं, राजपाल भी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।