क्या बोलीं कंगना रनौत
कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में Tried & Refused Productions यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान कंगना ने अमिताभ बच्चन के डिलीटिड ट्वीट पर भी रिएक्ट किया। बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा धाकड़ के ट्रेलर की तारीफ नहीं करने के सवाल पर कंगना ने कहा, 'वहां कुछ व्यक्तिगत असुरक्षाएं (personal insecurities) हैं और वो सभी इस बात के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे हैं कि ओह... इंडस्ट्री से हमें बॉयकॉट किया जाएगा।'
उन पर किसका दबाव होगा?
बातचीत में कंगना ने आगे कहा, 'बेशक कुछ चीजें हमें अच्छी लगती हैं और कुछ चीजें नहीं, लेकिन ये बहुत ही चौंकाने वाला है कि मिस्टर बच्चन ने ट्रेलर को लेकर ट्वीट किया और फिर अगले 5-10 मिनट में ही डिलीट कर दिया। ऐसे ओहदे पर होने के बाद भी उन पर किसका दबाव होगा... मुझे नहीं पता। मुझे ये बात थोड़ी अजीब लगती है।' याद दिला दें कि अमिताभ बच्चने ने कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ के ट्रेलर के यूट्यूब लिंक को शेयर करते हुए टीम को ऑल द बेस्ट कहा था, साथ ही उन्होंने धाकड़ फिल्म के कई हैशटैग भी लिखे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।