Mahesh Babu ने दी 'बॉलीवुड अफोर्ड नहीं कर पाएगा' वाले बयान पर सफाई, बोले- गलत मतलब निकाला
(India) साउथ ऐक्टर महेश बाबू ने बॉलीवुड पर हाल ही में एक बयान दिया था जिस पर बवाल मचने के बाद सफाई दी है। उनकी टीम की तरफ से स्टेटमेंट जारी किया गया है। बता दें कि महेश बाबू की फिल्म Sakaru Vaari Paata 12 मई को रिलीज हो रही है। हाल ही में 'मेजर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर उनसे बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया था। इस पर महेश बाबू ने जवाब दिया था, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएगी। इसलिए वह अपना टाइम बर्बाद नहीं करना चाहते। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसकी आलोचना होने के बाद महेश बाबू की तरफ से सफाई आई है।

इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान महेश बाबू ने दिल खोलकर साउथ इंडस्ट्री की तारीफ की। बॉलीवुड डेब्यू पर महेश बाबू ने कहा, 'मुझे बॉलीवुड में ज्यादा ऑफर्स नहीं मिले हैं। मुझे लगता है कि बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर पाएगा। मैं ऐसी इंडस्ट्री में काम भी नहीं करना चाहूंगा जो मुझे अफोर्ड ना कर सकें। मुझे साउथ में बहुत प्यार मिला है। जो स्टारडम और सम्मान मुझे यहां के लोगों ने दिया है। मैंने इसी वजह के चलते कभी भी इस इंडस्ट्री को छोड़ने के बारे में नहीं सोचा। मैंने अपनी जिंदगी में सिर्फ और सिर्फ फिल्में करने और बड़ा इंसान बनने के बारे में ही सोचा है। एक-एक करके मेरे सपने अब पूरे हो रहे हैं। अब मैं और अधिक खुश इंसान नहीं बनना चाहता हूं।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।