चिंतन शिविर के बाद 16 मई को बेणेश्वर धाम में 132 करोड़ की लागत से बने पुल का उद्घाटन होगा। इस दौरान जनसभा होगी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के बडे़ नेता शामिल होंगे। सोनिया गांधी की जनसभा के जरिए कांग्रेस आदिवासी वोटबैंक साधने का काम करेगी। बेणेश्वर धाम गुजरात की सीमा से सटा हुआ है। आदिवासियों का तीर्थमाना जाता है। राजस्थान मे 25 और गुजरात में 27 आदिवासी सीटें है। गुजरात में इस साल तो राजस्थान में अगले साल चुनाव है। गुजरात चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही कांग्रेस ने बेणेश्वर धाम में जनसभा आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।