रितिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप के चर्चे लंबे वक्त से गॉसिप गलियारों में गूंज रहे हैं। लोगों को कई बार हिंट मिल चुकी है लेकिन रितिक या सबा की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल सामने नहीं आया। अभी भी वे इस रिश्ते पर चुप हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके एक पोस्ट ने एक बार फिर से सुगबुगाहट शुरू कर दी है। सबा ने एक पोस्ट किया जिसमें इंडियन ड्रामा मिनिमम के बारे में अनाउंसमेंट था। सबा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग जून 2022 में शुरू होगी। सबा के इस पोस्ट पर रितिक ने लिखा है, हेहे तुम तो इसमें कमाल कर दोगी, Oui? Oui (हां? हां)
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।