कोटा की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी आधार कार्ड लेकर एंट्री की कोशिश करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी, नकल गिरोह, पेपर लीक गिरोह की धरपकड़ के लिए सभी थाना अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी और कड़ी चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा था। रविवार को दूसरी पारी के दौरान नांता केनाल रोड पर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की एंट्री के समय चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान नगला लखी बयाना निवासी हेम सिंह का आधार कार्ड और प्रवेश फॉर्म को चेक किया। उसके प्रवेश फॉर्म और आधार कार्ड में जन्मतिथि 20 जुलाई 1996 में लिखी हुई थी। लेकिन आधार कार्ड डुप्लीकेट था। इस पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को शक हुआ और हेम सिंह से डुप्लीकेट आधार कार्ड को लेकर पूछताछ की गई लेकिन वह कोई संतोष पूर्ण जवाब नहीं दे पाया।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
