गया में बेखौफ अपराधियों ने पेट्रोल पंप, स्कूल बस और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया
(India) गया में बेखौफ अपराधियों ने पेट्रोल पंप, स्कूल बस और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। विवाद पेट्रोल भराकर रुपए नहीं देने को लेकर हुआ। कट्‌टा दिखाकर बाइक की टंकी फुल कराई। पैसे मांगने पर बोले- केके टाइगर के आदमी हैं, रंगदारी देनी होगी। पेट्रोल पंप कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उस समय अपराधी चले गए, लेकिन दोबारा लौटे और आग लगा दी। कट्‌टा दिखाकर पेट्रोल भराने और आगजनी का वीडियो सामने आया है।

रात को फिर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस डर के मौके पर आई ही नहीं। जब सबकुछ जल गया तब बुधवार सुबह पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंची, जबकि थाना पेट्रोल पंप से एक किलोमीटर दूर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।