दिवाकर पब्लिक स्कूल में ही हुआ था पेपर लीक
दिवाकर पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने पर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि मान्यता रद्द करने से काम नहीं चलेगा। परीक्षा केंद्र और दोषियों की प्राॅपर्टी भी जब्त की जाए। सभी अपराधियों को नए कानून के तहत जेल में डाला जाए। उल्लेखनीय है कि उपेन यादव के नेतृत्व में सोमवार को प्रदेश के हजारों बेरोजगारों ने राजधानी जयपुर में बेरोजगार आक्रोश रैली निकाली थी। माना जा रहा है कि रैली की दबाव में आकर ही सरकार ने दिवाकर पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द की है।
अधिकांश भर्तियों में इंटरव्यू समाप्त
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की एक प्रमुख मांग गहलोत सरकार ने पूरी कर दी है। प्रदेश की अधिकांश भर्तियों में इंटरव्यू समाप्त कर दिया है। सीएम गहलोत ने इंटरव्यू समाप्त करने की खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी। उपेन यादव अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पार्क पर धरना दे रहे हैं। उपेन यादव का कहना है कि राज्य सरकार को उनकी अन्य मांगों को भी पूरा करना चाहिए। उपेन यादव राज्य सरकार से प्रदेश में बेरोजगार आयोग गठित करने और स्थानीय नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को वरीयता देने की मांग कर रहे हैं। उपेन यादव का कहना है कि अधिकांश राज्यों ने बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर रोक लगा रखी है। ऐसे में राजस्थान में भी बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर रोक लगाई जाए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।