Urfi Javed के रिश्तेदारों ने गुस्से में काट दिए थे उनके बोल्ड आउटफिट्स, अब सेल्फी लेने के लिए रहते हैं बेकरार
(India) अपने बोल्ड आउटफिट्स को लेकर उर्फी जावेद काफी सुर्खियों में रहती हैं। कई बार तो वह अपने आउटफिट्स को लेकर ट्रोल होती हैं, लेकिन इससे उर्फी को फर्क नहीं पड़ता और वह फिर कुछ नया और बोल्ड आउटफिट पहनकर चर्चा में आ जाती हैं। अब हाल ही में उर्फी ने बताया कि कैसे उन्हें अपने इन आउटफिट्स को लेकर परिवार और रिश्तेदारों के नेगेटिव कमेंट्स सुनने को मिलते थे। हालांकि कल तक उन्हें बुरा बोलने वालों में आज कुछ उनके साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि कैसे इसके जरिए वह अच्छी कमाई कर लेती हैं। उर्फी का कहना है कि ट्रोल करने वालों और नेगेटिव कमेंट करने वालों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता और वह आगे भी यही करती रहेंगी जो उन्हें पसंद है।

उर्फी ने दरअसल इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा किआज मैं जो कुछ भी हूं वो फोटोग्राफर्स की वजह से हूं जिन्होंने मेरी फोटोज शेयर की और उनकी वजह से ही उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। वह बोलीं, 'अगर मेरा बस चले तो मैं हर फोटोग्राफर को एक गाड़ी और घर गिफ्ट करूं। मैं उन्हे ही सारा क्रेडिट देती हूं। जब मेरी शादी होगी वे चीफ गेस्ट होंगे।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।