Bidisha De Majumdar Suicide: बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
(India) सिनेमा इंडस्ट्री से पिछले कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। अब खबर है कि बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर ली है। 21 वर्षीय एक्ट्रेस का शव पुलिस को उनके फ्लैट में पंखे से लटका मिला। शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया और एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर से बंगाली इंडस्ट्री सकते में आ गई है। बिदिशा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस थी और साथ ही अच्छी मॉडल भी थी। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके परिवार वाले पहुंच गए हैं और पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

बिदिशा डे मजूमदार नगर बाजार में रेंट पर एक फ्लैट में रहती थीं। बीते दिन पुलिस को उनके फ्लैट में पंखे से उनका शव लटका हुआ मिला। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच में मालूम हुआ है कि एक्ट्रेस कुछ महीने पहले ही नगर बाजार में रहने के लिए आई थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।