गहलोत के मंत्री चांदना ने विरोधियों पर साधा निशाना, खेलमंत्री ने कहा- जो लोग अंधेरे में इलाज करते हैं, उनका भरी दुपहरी में इलाज करना जानता हूं
(India) राजस्थान में सीएम गहलोत को इस्तीफे की पेशकश कर 24 घंटे में ही यू टर्न लेने वाले खेलमंत्री अशोक चांदना ने अपने सियासी विरोधियों पर निशाना साधा है। राजधानी जयपुर में मीडिया से बात करते हुए चांदना ने कहा- अशोक चांदना न कभी डरा है, न कभी डरने वाला है। जिस तरह से काम करने का मेरा स्टाइल है। मैं उसी तरह से काम करूंगा। जो-जो आदमी अंधेरे के अंदर मेरा इलाज करने की कोशिश करते हैं। उनका इलाज भरी दुपहरी में करता हूं। उल्लेखनी है खेलमंत्री अशोक चांदना ने हाल ही में ट्वीट बम फोड़ा था। चांदना ने ट्वीट कर लिखा- जलालत भरे मंत्री पद से मुख्यमंत्री मुझे मुक्त करें। चांदना ने सीएम गहलोत के प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका पर निशाना साधा था। चांदना ने कहा कि सभी विभागों के मंत्री कुलदीप रांका ही है। राज्यसभा चुनाव से पहले चांदना के बगावती तेवर अपनाने पर राज्य की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया था। बीजेपी ने सीएम गहलोत को निशाने पर ले लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।