दिल्ली में 34 IAS अधिकारियों सहित 40 अफसरों के हुए तबादले
(India) दिल्ली में आईएएस और DANICS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं. दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के कार्यभार संभालने के बाद राजधानी में अचानक इतने बड़े पैमाने पर आईएएस और दानिक्स अफसरों के ट्रांसफर काफी अहम माना जा रहा है. राजधानी में हुए नौकरशाही के फेरबदल में आईएएस और Danics (दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह सिविल सेवा) अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली दी गई है. ट्रांसफर होने वालों में 34 आईएएस अधिकारी हैं, जबिक 6 दानिक्स सेवा के अफसर हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम खिल्ली राम मीणा को है जिन्हें राजस्व सचिव की जिम्मेदारी दी गई हैं. दिल्ली में इससे पहले राजस्व सचिव संजीव खिरवार थे जिनको त्याग राज स्टेडियम विवाद मामले में लद्दाख ट्रांसफर कर दिया गया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।