मशहूर सिंगर केके पंचतत्व में हुए विलीन, कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत
(India) अपने सैकड़ों गानों से लोगों के दिलों में हमेशा के लिए जिंदा रहने वाले मशहूर सिंगर केके पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. कोलकाता में निधन के बाद आज उनका वर्सोवा के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें याद करते हुए दिखाई दिए.

कृष्णकुमार कुन्नाथ यानी केके को उनके पिता ने मुखाग्नि दी. इस दौरान अपने चहेते सिंगर को आखिरी बार देखने वालों की भीड़ उमड़ गई. हजारों फैंस उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे. फैंस ने केके अमर रहे के नारे भी लगाए. इसके अलावा म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज भी केके के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. सभी लोगों को इस दौरान भावुक देखा गया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।