अभिनेता Sushant Singh Rajput के नाम पर Noida में लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
(India) नोएडा में ठगी का आतंक इतना बढ़ गया है कि इसकी चपेट में बड़े बुजुर्ग, बच्चे सब आने लगे हैं. इस बार ठगों ने ठगी को अंजाम देने के लिए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के नाम का इस्तेमाल कर लिया और अभिनेता के नाम पर एक फिल्म बनाने के बहाने 8 लाख रुपए की ठगी कर ली.

दरअसल नोएडा के सेक्टर-46 का में कुछ लोगो ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर फिल्म बनाने के नाम पर होटल बुक किया और लगभग एक साल तक उसी होटल में रहे. उन्होंने किराया देते वक्त होटल मालिक के साथ धोखाधड़ी की, बाद में उन्होंने एक चेक दिया जोकि बाउंस हो गया. इस मामले में होटल के मालिक ने ठगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 39 थाने में मामला दर्ज करवाया है.
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।