सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में सेल्फी लेने वाला खबरी केकड़ा हुआ गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
(India) सिद्धू मूसे वाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस (Police) ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने सिद्धू मूसे वाला के साथ सेल्फी () ली थी और बाद में शूटर्स को खबर (Inform To Shooters) की थी. इसके साथ ही पुलिस ने उस शख्श को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास रहकर रेकी की गई थी.

दरअसल 29 मई यानी हत्या वाले दिन जब सिद्धू मूसेवाला अपनी थार से निकल रहे थे, तभी वहां कुछ लड़के पहुंचकर उनके साथ सेल्फी ले रहे थे. इसमें से एक लड़के ने शूटर्स को ये जानकारी दी थी कि मूसे वाला बुलेट प्रूफ गाड़ी के बिना अपनी थार गाड़ी में निकले हैं और सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ नहीं है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।