(India)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता को कल जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला था. इस लेटर ने बॉलीवुड इडस्ट्री के अंदर और बाहर हलचल मचाकर रख दी है. वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस भी एक्शन में आ गई है. मुंबई के कमिश्नर संजय पांडे ने बताया कि इस मामले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम सलमान खान को मिले लेटर और इस पूरे मामले की बेहद गंभीरता से जांच कर रहे हैं. अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है. हालांकि आगे जरूरत पड़ी तो हम उनकी सुरक्षा बढ़ाएंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।