झारखंड में गैंगरेप के आरोपियों को ग्रामीणों ने जिंदा जलाया, एक की मौत
(India) झारखंड के गुमला में बुधवार को भीड़ ने नाबालिग से गैंगरेप के दो आरोपियों को बाइक समेत जिंदा जला दिया। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 15 किलो मीटर दूर सदर थाना क्षेत्र के बसुआ पंचायत के एक गांव का है।

मरने वाले युवक की पहचान सुनील उरांव के रूप में की गई है। वहीं आशीष उरांव गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। गुरुवार सुबह कई लोगों से पूछताछ भी की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।