नीट पीजी 2021 के लिए अब काउंसलिंग नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने 1456 खाली सीटों के लिए स्पेशल राउंड कराने की गुहार को खारिज किया
(India) सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी 2021 में खाली पड़ी 1456 सीटों को भरने के लिए स्पेशल राउंड काउंसलिंग कराने की गुहार वाली याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा गया था कि नीट पीजी 2021 सेशन के लिए हुई काउंसलिंग के बाद अभी भी 1456 सीटें खाली हैं और ऐसे में कैंडिडेट्स के लिए एक स्पेशल स्ट्रे राउंड काउंसलिंग होनी चाहिए। इस अर्जी का मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने विरोध किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।