बंगाल में हिंसा के बाद ऐक्शन में ममता सरकार, न्यू हावड़ा पुलिस कमिश्नर और SP का ट्रांसफर
(India) पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने पैगंबर विवाद को लेकर हुई हिंसा पर बड़ा ऐक्शन लिया है। सरकार ने न्यू हावड़ा पुलिस कमिश्नर और न्यू हावड़ा रूरल एसपी का तबादला कर दिया। अब न्यू हावड़ा पुलिस कमिश्नर के पद पर आईपीएस प्रवीण त्रिपाठी को दिया गया है जबकि आईपीएस स्वाति भंगालिया न्यू हावड़ा रूरल की एसपी होंगी।
इससे पहले पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने शनिवार को तब गिरफ्तार कर लिया जब वह हावड़ा के हिंसाग्रस्त इलाके में जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हावड़ा में धारा 144 लागू है जहां मजूमदार प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।