ट्विटर के स्टाफ से बात करेंगे एलन मस्क:डील के ऐलान के बाद पहली बार होगी वर्चुअल बैठक
(India) टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने गुरुवार को ट्विटर के स्टाफ के साथ बैठक करने वाले हैं। अप्रैल में ट्विटर को खरीदने के एलान के बाद उनकी ट्विटर के कर्मचारियों और ऑफिसर के साथ यह पहली बैठक होगी। यह बैठक टाउन हॉल में होगी जहां वे स्टॉफ के सवालों का जवाब देंगे। सोर्स का कहना है कि इस बात का खुलासा कर्मचारियों को भेजे गए पराग अग्रवाल के मेल से हुआ है।

मस्क-ट्विटर डील और इस सोशल मीडिया साइट के फेक अकाउंट को लेकर लंबे समय से अनबन चल रही है। ट्विटर के स्टाफ में भी मस्क को लेकर कई तरह के संदेह हैं। कई कर्मचारियों ने डील का विरोध भी किया था। ऐसे में इस वर्चुअल मीटिंग से मस्क डील को लेकर कई बातों का खुलासा कर सकते हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।