पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुणे के दो शार्प शूटरों के शामिल होने का दावा
(India) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुणे के दो शार्प शूटरों के शामिल होने का दावा पंजाब पुलिस की ओर से किया गया है। इनमें सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ सौरभ महाकाल और संतोष जाधव शामिल हैं। महाकाल को पिछले सप्ताह पुणे की ग्रामीण पुलिस ने शहर से तकरीबन 90 किलोमीटर दूर अहमदनगर बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। वहीं, जाधव को गुजरात के कच्छ से रविवार को पकड़ा गया है। उसके साथ नवनाथ सूर्यवंशी नाम का एक शातिर अपराधी भी गिरफ्तार हुआ है। फिलहाल तीनों 20 जून तक पुणे पुलिस की कस्टडी में हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।