(India)
अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना द्वारा चयन प्रक्रिया आज से शुरू होगी. आज से रजिस्ट्रेशन शुरु होगा जो 5 जुलाई तक चलेगा. 24 जुलाई से 31 जुलाई तक ऑन लाइन एग्जाम होगा. 21 अगस्त से 28 अगस्त तक फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा. 29 अगस्त से 8 नवंबर तक मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. इन सभी फेज को पास करने वाले कैंडिडेट्स के नामों की लिस्ट 1 दिसंबर 2022 को जारी कर दी जाएगी. 30 दिसम्बर से ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी. योजना के लिए न्यूनतम उम्र साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 21 साल है. हालांकि 2022 के लिए अग्निपथ योजना के तहत (सशस्त्र बल में) भर्ती किये जाने वालों की उम्र सीमा बढ़ा कर 23 वर्ष कर दी गई है.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।