बॉलीवुड के बैचलर्स: ये सेलेब्स भी कई रिलेशन में रहने के बावजूद हैं अनमैरिड
(India) सलमान खान 56 साल के दंबग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। सलमान का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है और कई बार उनकी शादी की खबरों ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। उनका नाम संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, सोमी अली, फरीया आलम, कटरीना कैफ, यूलिया वेंतूर जैसी हसीनाओं के साथ जुड़ा है,पर किसी के साथ उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।

रणदीप हुड्डा भी बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं। रणदीप का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, अदिति राव हैदरी, नीतू चंद्रा के साथ जुड़ा है।

तब्बू का नाम कुछ और एक्टर्स के साथ भी जुड़ा पर किसी के साथ आगे नहीं बड़ा। फिलहाल तब्बू 51 साल की हो चुकी हैं और सिंगल लाइफ जी रही हैं।

सुष्मिता सेन फिर एक बार शादी पर कमेंट कर सुर्खियों में हैं। सुष्मिता रिलेशनशिप में रह चुकी हैं लेकिन शादी के बंधन में अब तक नहीं बंधी हैं। शादी ना करने पर अब उन्होंने कहा है कि मैं 3 बार शादी करने के बेहद करीब थी पर भगवान ने मुझे बचा लिया। दरअसल, सुष्मिता 3 रिलेशनशिप में रह चुकी हैं लेकिन कभी बात शादी तक नहीं पहुंच सकी। सुष्मिता की उम्र 46 साल हो चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।