1.6 लाख करोड़ की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री: भारत 8वें नंबर पर
(India) दुनिया की पहली फिल्म 1888 में ब्रिटेन में बनी, महज 2.11 सेकेंड्स की। नाम था राउंडहे गार्डन सीन, लेकिन ये 3 सेकेंड से कम की मोशन मूवी एक बड़ा अविष्कार थी। बनाने वाले भी कोई फिल्म डायरेक्टर नहीं, वैज्ञानिक थे फ्रांस के लुईस ली प्रिंस। 2.11 सेकेंड की इस मोशन फिल्म से शुरू हुआ फिल्मों का सफर आज सालाना 5 लाख फिल्मों पर (दुनियाभर में) पहुंच गया है। अकेले भारत में सालाना 2400 फुल लैंथ (दो घंटे से ज्यादा की) फीचर फिल्में बनती हैं। सबसे बड़ा बाजार चीन है, जो 56 हजार करोड़ का कारोबार कर रहा है। भारत इस लिस्ट में 3800 करोड़ रुपए के साथ 8वें नंबर पर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।