नुपूर शर्मा को नूंह के युवक की धमकी:जुबान काट कर लाने वाले शख्स को 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा
(India) पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर नुपूर शर्मा को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के नूंह जिले के एक शख्स इरशाद प्रधान ने सोशल मीडिया पर नुपूर शर्मा की जुबान काट कर लाने वाले को 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। वीडियो वायरल होते ही नूंह पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। देश की शांति नहीं भंग होने दी जाएगी। मंत्री विज ने कहा कि देश में इस प्रकार का माहौल पैदा नहीं होने देंगे। कुछ लोगों की बदजुबानी और गलत सोच के कारण माहौल खराब नहीं होने देंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।