(India)
कॉलेजों में दाखिला लेना वर्षों से चली आ रही परंपरा से कुछ अलग होगा. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एडमिशन टेस्ट (CUET) की घोषणा मई में ही कर दी थी जिसके तहत पहले फेज की शुरुआत 15 जुलाई से होने जा रही है. देश की कुल 90 यूनिवर्सिटी (सेंट्रल, स्टेट, डीम्ड और प्राइवेट) में इस एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया जाएगा, लेकिन केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बारहवीं के परीक्षा परिणाम अब तक घोषित नहीं हुए हैं. ऐसे में छात्रों के बीच तनाव और चिंता बनी हुई है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।