UGC: शारीरिक और मानसिक दिव्यांग स्टूडेंट्स के लिए करें विशेष इंतजाम, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को UGC का आदेश
(India) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षा संस्थानों और यूनिवर्सिटीज- कॉलेजों में दिव्यांग स्टूडेंट्स को बिना किसी भेदभाव के क्वॉलिटी एजुकेशन सुनिश्चित करने के मकसद के साथ नई गाइडलाइंस जारी की हैं। यूनिवर्सिटी में दिव्यांगों की पहुंच आसान बनाने के लिए तैयार किए गए दिशा- निर्देशों में करिकुलम में बदलाव, टीचिंग- लर्निंग प्रोसेस से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार समेत करीब- करीब हर पहलू को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि उच्च शिक्षा संस्थानों को मिलने वाली रैंकिंग का एक आधार यह भी होगा कि कोई यूनिवर्सिटी व कॉलेज यूजीसी की गाइडलाइंस को कितना लागू कर पाई है। यूजीसी ने मान्यता और रैंकिंग जारी करने वाली एजेंसियों से कहा है कि असेसमेंट, एक्रीडिटेशन और रैंकिंग के प्रोसेस में इन गाइडलाइंस के अनुपालन को भी शामिल किया जाना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।