झलक दिखला जा: नोरा फतेही अब करण जौहर और माधुरी दीक्षित के साथ मिलकर जज के पैनल में शामिल होंगी
(India) नोरा फतेही जल्द ही डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 10 में बतौर जज नजर आने वाली हैं। नोरा बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और फिल्ममेकर करण जौहर के साथ शो में जज की कमान संभालेंगी। हाल ही में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि साल 2017 में वो इस शो में कंटेस्टेंट थीं और आज वो शो की जज हैं।उस वक्त उनके कोरियोग्राफर पार्टनर कॉर्नेल रॉड्रिक्स थे।

नोरा ​​​​​​की बात करें तो वो ​सीजन 9 में दस हफ्तों तक टिके रहने के बाद एलिमिनेट हो गई थीं। उस सीजन को जैकलीन फर्नांडीज, करण जौहर, गणेश हेगड़े और फराह खान ने जज किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।